जिलाधिकारी से कोविड इनर लाइन पास की मांग।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है – संवाददाता

पिथौरागढ़– उच्च हिमालयी क्षेत्र में माइग्रेशन के लिए बुग्यालो में घास चरने के लिए जाने वाली धारचूला व मुनस्यारी के भेड़ व बकरियो के पालको को बीते साल की तरह कोविड इनर लाइन परमिट दिए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज जिलाधिकारी सहित कई अफसरो को इस आशय का पत्र लिखा। कहा कि चैक पोस्ट पर सीमा पुलिस ने हजारो बकरियो को रोक लिया है।
बीते साल की तरह कोविड के कारण सीमा की रक्षा की जिम्मेदारी निभा रही आई.टी.बी.पी. तथा एस.एस.बी.के चैक पोस्ट इन भेड़ व बकरियो को चीन व नेपाल की सीमा से लगे घास के बुग्यालो में जाने से रोक रही है।
गर्मीयो में उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालो में घास चरने के लिए जाने वाले इन जानवरो पर भी कोविड की महामारी की छाया दो साल से लगा हुआ है।
पिछले साल एक दो पत्र देने के बाद धारचूला व मुनस्यारी के उपजिलाधिकारियो ने कोविड इनर पास इन पालको को जारी किया। अभी हाल में ही अपने ग्रीष्मकाल के चारागाह तराई भावर क्षेत्र से भेडपालक इस क्षेत्र में लौटे है।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज उपजिलाधिकारी धारचूला व मुनस्यारी, जिलाधिकारी व कुमांयू आयुक्त को पत्र लिखकर बीते साल की तरह कोविड इनर लाइन पास जारी करने की मांग की है। मर्तोलिया ने कहा कि बीते साल का डाटा वेस प्रशासन के पास मौजूद है, उसे आधार मानकर इनर पास जारी किया जाय।
कहा कि चैक पोस्ट में बिना पास के भेड़ , बकरियो के साथ पालको को रोक दिया गया है। एक स्थान पर ज्यादा दिन रहने पर चारे की समस्या हो जाती है। इसे दूर नहीं किया गया तो इनके भूखे रहने की नौबत आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

विज्ञापन स्थान विज्ञापन स्थान

हमारे पोर्टल में विज्ञापन के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More