डीएम नैनीताल ने स्वच्छता सर्वेक्षण, शीतकालीन तैयारियों एवं अवैध खनन व अतिक्रमण संबन्धित विषयो पर अधिकारियों संग बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को जिले में स्वच्छता अभियान, शीतकालीन तैयारियों, अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन और होम स्टे योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी नगर निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने और अपने क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी प्रतिदिन सफाई व्यवस्था की निगरानी करें और प्रत्येक वार्ड का स्वयं निरीक्षण करें। गंदगी पाए जाने पर संबंधित सफाई निरीक्षक और पर्यावरण मित्र से तत्काल जवाब तलब कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

शीतकाल के मद्देनजर रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्था, जलाने के लिए लकड़ी और निराश्रितों के लिए कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। रामनगर स्लॉटर हाउस के संचालन और स्वच्छ भारत अभियान में बेहतर रैंकिंग लाने के लिए विशेष कदम उठाने को भी कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, सड़क चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने और विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। अवैध खनन रोकने के लिए नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

पर्यटन क्षेत्र में होम स्टे योजना के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी होम स्टे में स्थानीय संस्कृति और महिला समूहों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएं।नए वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित कर प्रचार-प्रसार और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

 

बैठक में अपर जिला अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: DM Nainital held a meeting with the officials and gave necessary instructions DM Nainital held a meeting with the officials on cleanliness survey DM Nainital held a meeting with the officials on cleanliness survey/winter preparations and issues related to illegal mining and encroachment and gave necessary instructions Haldwani news uttarakhand news winter preparations and issues related to illegal mining and encroachment and gave necessary instructions उत्तराखण्ड न्यूज डीएम नैनीताल ने अधिकारियों संग बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश दिए आवश्यक निर्देश स्वच्छता सर्वेक्षण/शीतकालीन तैयारियों एवं अवैध खनन व अतिक्रमण संबन्धित विषयो पर डीएम नैनीताल ने करी अधिकारियों संग बैठक हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More