शहीदों की कुर्बानियों को व्यर्थ ना जाने दें- श्री हरि चैतन्य

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

कामां। प्रेमावतार युगदृष्टा श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान संत श्री श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने जिला भरतपुर स्थित श्री हरिकृपा आश्रम कामां में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम विश्व बंधुत्व व विश्व के कल्याण की भावना रखते हैं परंतु उससे पूर्व अपनी जन्मभूमि इस भारत मां की समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हैं। हम अपने प्रति दूसरों के द्वारा किए अपराधो को क्षमा कर सकते है परंतु अपनी भारत मां के प्रति, मानवता के प्रति किये अपराधों को कदापि क्षमा नही कर सकते।

उन्होंने कहा कि समस्त विश्व संभावित भयानक युद्घ के यन्त्रणा काल से गुज़र रहा हैं। ऐसे में हम सभी राष्ट्रवासियों को समस्त प्रकार की संकीर्णताओं व मतभेदों को त्यागकर आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बनाए रखना है राष्ट्र व समाज को विभिन्न आधारों पर तोड़ने व बाँटने की नीच कुत्सित व घृणित साजिशों को सफल नहीं होने देना है। हम सभी को आत्मअन्वेषण करना चाहिए कि राष्ट्र के उत्थान, विकास के लिए, आज़ादी को बरकरार रखने व शान्ति का साम्राज्य स्थापित करने में हमारा क्या योगदान है ? हम सभी राष्ट्रवासी ऐसा संकल्प लें कि शहीदों की कुर्बानियों को व्यर्थ न जाने दें । आज हर कोई अपने अपने अधिकार के लिए तो बहुत जागरूक है हमारा कोई विरोध नहीं परंतु हमारा कोई कर्तव्य भी है परिवार, क्षेत्र, राष्ट्र और समाज के लिए उसे भी पहुँचाने व पालन करें। महाराज श्री के दिव्य प्रवचनों को सुनने के लिए काफ़ी संख्या में क्षेत्रीय, स्थानीय व दूर दराज से भक्तजन पहुँचे।

श्री हरिकृपा आश्रम में आयोजित विशाल दीपोत्सव वीर अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैनिकों, सुरक्षा कर्मियों व कोरोना महामारी के दौरान सभी मृतकों को समर्पित करते हुए महाराज श्री ने समस्त देश वासियों का आवाहन करते हैं कहा कि वीर अमर शहीदों की क़ुर्बानियों को व्यर्थ न जाने दें। वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री महाराज जी ने गीत “क्या मार सकेगी मौत उसे” गाया तो उपस्थिति हज़ारों लोगों की आँखों में आँसू देखे गए। आश्रम में ही अमर जवान ज्योति की झांकी भी बनाई गई । आश्रम की भव्य सजावट की गई। महाराज श्री ने 51 किलो दूध से विमलकुण्ड का दुग्धाभिषेक किया। श्री महाराज जी ने जो विमलकुण्ड की भव्य आरती की अनेक आरतियाँ के साथ तो मानो जैसा हरिद्वार में गंगा आरती के जैसा दृश्य प्रतीत हो रहा था। कार्यक्रम में नानक चंद शर्मा , टेक चंद शर्मा व गोविंद बज्रवासी ने भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर सभी को भाव विभोर कर दिया । 
इस अवसर पर श्री महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने वालों में हज़ारों भक्तों के साथ साथ उत्तराखण्ड के अनेक विधायक, कामां नगर पालिका चेयरमैन गीता खण्डेलवाल, निहाल मीणा, डॉ खण्डेलवाल, डॉ जितेंद्र, डॉ मयंक, डॉ हेलाले, संजय जैन व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More