देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान-2026 में दून कॉन्वेंट स्कूल की टीमों ने जीता प्रथम पुरस्कार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।एमआईईटी कुमाऊँ कैंपस में अमरउजाला एवं एमआईईटी कुमाऊँ द्वारा आयोजित देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान-2026 के अंतर्गत आयोजित लिटिल साइंटिस्ट अवॉर्ड में दून कॉन्वेंट स्कूल की दो टीमों ने अपनी – अपनी श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
 
दून कॉन्वेंट स्कूल की दो नवाचारपूर्ण परियोजनाएँ — ‘सरूली गुड़िया’ और ‘देवभूमि नमक’ — ने अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों ही परियोजनाओं को निर्णायक मंडल द्वारा उनकी रचनात्मक सोच, सामाजिक उपयोगिता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
 
‘सरूली गुड़िया’ परियोजना टीम में लक्षिता जोशी, नव्या गुप्ता, कामिनी अधिकारी और माही कुँवर शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
 
वहीं ‘देवभूमि नमक’ परियोजना पर कार्य करने वाली दून कॉन्वेंट स्कूल की छात्राएँ — अलवीरा, अनुष्का, मानवी बिष्ट और आँचल पांडेय — ने भी अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् एवं प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
 
 
विजेता विद्यार्थियों और शिक्षक कन्नू दर्मवाल का विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी तथा निदेशक पल्लव शाह ने विद्यालय में स्वागत किया। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने कहा कि इस प्रकार की सफलताएँ विद्यार्थियों में नवाचार, विज्ञान और शोध के प्रति रुचि को और अधिक प्रोत्साहित करती हैं। विजेता विद्यार्थीयों के स्वागत कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी, डायरेक्टर पल्लव शाह के साथ ही गीता जोशी, कन्नू दर्मवाल सहित विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Devbhoomi Education Excellence Award-2026 Doon Convent School teams won the first prize Doon Convent School teams won the first prize in Devbhoomi Education Excellence Award-2026 Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दून कॉन्वेंट स्कूल की टीमों ने जीता प्रथम पुरस्कार देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान-2026 हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More