ऋषिकेश- शिवपुरी मार्ग पर पलटी यात्रियों से भरी डबल डेकर बस, एक की मौत 15 यात्री घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां ऋषिकेश- शिवपुरी मार्ग पर खारा स्रोत के पास मुनी की रेती पीडब्ल्यूडी तिराहे पर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलट गई। बस में 60 यात्री सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं जबकि एक महिला यात्री की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना वृहस्पतिवार सायं करीब पांच बजे हुई। बलिया उत्तर प्रदेश से करीब 60 से अधिक यात्री एक डबल डेकर बस में सवार होकर नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। जो हरिद्वार में जल भरने के बाद नीलकंठ के लिए रवाना हुए। बस को भद्रकाली होते हुए मुनिकी रेती पार्किंग में आना था। भद्रकाली से आगे अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस पहले एक पोल से टकराई, जिसके बाद जबरदस्त टक्कर के साथ पहाड़ी से टकराकर घिसटते हुए कुछ आगे जाकर रुक गई। 

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 15 passengers injured Accident news Double-decker bus full of passengers overturned on Rishikesh-Shivpuri route one killed rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More