बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से चालक की हुई मौत जबकि तीन अन्य गंभीर घायल  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के मोहान क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सीट बेल्ट पहनने की वजह से एक यात्री को खरोंच तक नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन में पांच लोग सवार थे।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के मोहान क्षेत्र में कुमेरिया के समीप एक बोलेरो वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक भीम सिंह निवासी अल्मोड़ा चौखुटिया की मौत हो गई है, जबकि वाहन में सवार घायल तीन लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा। दुर्घटना में सीट बेल्ट लगाकर ड्राइवर के बगल में बैठे भोपाल सिंह मनराल में बताया कि वह शुक्रवार की रात 8 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे। रात करीब 11:30 बजे मोहान पहुंच गए थे, लेकिन गेट बंद होने के कारण वह आज सुबह तड़के चौखुटिया के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पूरन सिंह की मां की मृत्यु के अंतिम संस्कार में यह सभी लोग शामिल होने जा रहे थे, लेकिन मोहान के समीप कुमेरिया के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह स्वयं चालक के बराबर में बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट लगा ली थी। यदि सीट बेल्ट ना लगी होती तो उनके साथ भी बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। फिलहाल दुर्घटना में घायल सभी घायलों का उपचार रामनगर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस और प्रशासन भी घटना की जांच में जुट गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news Bolero vehicle fell into a deep ditch driver died Driver died after Bolero vehicle fell into a deep ditch three others injured three others seriously injured uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More