दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत, 11 लोग हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा क्षेत्र में पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं जबकि 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार को रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत से महिंद्रा क्रूजर टैक्सी वाहन संख्या यूके06टीए 4841 का चालक सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहेनिया टोल प्लाजा के पास नानकमत्ता की ओर से आ रही कार आई 20 संख्या यूके06 एडी-2481 से क्रूजर वाहन की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद सवारियों से भरी कार सड़क पर पलट गई। कार के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और यात्रियों को कार से बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना(46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उप जिला अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया। हादसे में घायल लोगों का उपचार जारी है वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 11 injured in head-on collision of two cars Accident news driver killed US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More