ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे चालक की तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहा देर रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे चालक को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी 44 वर्षीय अजय सिंह कुंजवाल काठगोदाम डिपो में रोडवेज चालक के पद पर कार्यरत थे जिन्हे आश्रित कोटे के तहत नौकरी मिली थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के पास पहुंचे, चोरगलिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सिंह करीब 30 मीटर दूर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबे-पानी के बीच फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन बिष्ट की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बाद में कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को सीज कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक छोटा बेटा छोड़ गए हैं।बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उनके बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। काठगोदाम थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Driver returning home after duty dies after being hit by a speeding Canter; Uttarakhand News Haldwani news Road Accident उत्तराखण्ड न्यूज ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा चालक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मौत सड़क दुर्घटना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More