कालाढूंगी। कोटाबाग के उत्तरायणी मेले से घर लौट रहीं दो सगी बहनों समेत तीन छात्राओं को नशे में धुत सहायक खंड विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कार से रौंद दिया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम कोटाबाग बाजार से उत्तरायणी मेला देखकर नाथुनगर निवासी 14 वर्षीय माही बोहरा, 17 वर्षीय कनक बोहरा और 15 वर्षीय ममता भंडारी घर लौट रहीं थी । माही और कनक सगी बहनें हैं। रामदत्त बीआरसी के पास तेज रफ्तार कार तीनों छात्राओं को घसीटते हुए ले गई। हादसे में कनक और ममता छिटक गईं। जबकि माही कार के नीचे आ गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। तीनों को निजी अस्पताल लाया गया। गंभीर घायल माही ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। आरोपी कार चालक हल्द्वानी निवासी एबीडीओ कोटाबाग भूपेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]