नशे में धुत कार चालक ने चेकिंग के लिए लगाए गए बैरियर पर टक्कर मारने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात दरोगा से की मारपीट  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। नशे में धुत कार चालक ने बड़ोवाला पुल पर रात को चेकिंग के लिए लगाए गए बैरियर में टक्कर मार दी। इसके बाद वहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपी ने कार में डेढ़ साल की बच्ची को बैठाया हुआ था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार करने के साथ आरोपी के परिजनों को बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया। घटनाक्रम को लेकर आरोपी कार चालक  के खिलाफ पटेलनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

 

इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि बीते आठ नवंबर की रात पुलिस में तैनात उप निरीक्षक अशोक कुमार और सिपाही सतीश गोस्वामी बड़ोवाला में  बैरियर ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 9:40 बजे एक सफेद ब्रेजा कार का चालक बड़ोवाला पुल के पास स्थित पुलिस बैरियर से टकरा गया। इसी बीच पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर के चालक दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बैरियर में टकराने वाले कार चालक द्वारा उसकी गाड़ी को भी इससे पहले टक्कर मारी गई। रुकने का इशारा करने पर वह भाग निकला। पुलिस ने बैरियर पर टक्कर मारने वाले कार के चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम प्रशांत भंडारी निवासी नत्थुवाला, नेहरू कॉलोनी बताया। उस समय उसके साथ एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी थी। प्रशांत नशे में होने के कारण बेकाबू हो गया और पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगा।उसने उप निरीक्षक अशोक कुमार के साथ मारपीट की। जिससे उन्हें पैरों और पीठ में चोटें आईं। इसके अलावा प्रशांत ने बैरियर पर धक्का मार दिया, जिससे अशोक कुमार के पैर में भी चोटें आईं और उनकी वर्दी फट गई। आरोपी चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मेडिकल कराया गया। जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। घायल उप निरीक्षक ने प्रेमनगर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Drunken car driver hit the barrier installed for checking Drunken car driver hit the barrier installed for checking and also assaulted the Inspector on duty Inspector fight with uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More