नशे में धुत दोस्तों ने ही बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर युवक की कर दी हत्या, पुलिस ने लिया तीनो आरोपियों को हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली, लेकिन जांच में पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। आरोपी नशे में थे और उन्होंने बेसबॉल बैट से पीटकर युवक की हत्या की और शव को ठिकाने लगा दिया। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक दिगंबर धीमान के परिवार ने देहरादून नगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दिगंबर धीमान की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी और शव को हरिद्वार ले जाकर ठिकाने लगाया गया। पुलिस को आरोपियों से शव के बारे में जानकारी मिली है और उसे जल्द ही बरामद करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जानकारी के अनुसार, दिगंबर धीमान के खिलाफ 2021 में बसंत विहार थाने में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें उसे जमानत मिल चुकी थी। 9 फरवरी को उसकी देहरादून कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट से बाहर आने के बाद दिगंबर ने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि शाम तक लौट आएगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

उसकी तलाश के दौरान परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच और लोकेशन के आधार पर तीन दोस्तों को हिरासत में लिया। आरोपियों ने बताया कि 9 फरवरी की रात रेसकोर्स इलाके में एक पार्टी में दिगंबर और उसके तीन दोस्तों ने शराब पी। नशे में बहस बढ़ी और तीनों ने बेसबॉल बैट से दिगंबर के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और शव को टैक्सी से हरिद्वार ले जाकर ठिकाने लगाया। पुलिस का कहना है कि लाश बरामद होते ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Drunken friends beat a young man to death with a baseball bat Drunken friends beat a young man to death with a baseball bat; police take all three accused into custody murder news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज नशे में धुत दोस्त बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर मर्डर न्यूज युवक की कर दी हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More