नशे में धुत बाहरी युवकों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए स्थानीय लोगों के साथ बीच सड़क करी हाथापाई 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां राजपुर रोड में ओवरटेक पर नशे में धुत बाहरी युवकों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए स्थानीय लोगों के साथ बीच सड़क पर जमकर हाथापाई की। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार 30 मई की रात राजपुर रोड पर घूमने निकले एक परिवार द्वारा हरियाणा नंबर की फॉर्च्यूनर कार को ओवरटेक कर दिया। इसी बात से भड़के फॉर्च्यूनर कार सवार युवकों ने गाड़ी को बीच में रोककर परिवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। ये सब देख जब कुछ स्थानीय लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो नशे में धुत युवकों ने स्थानीय लोगों से भी जमकर मारपीट की। अच्छी बात ये रही कि ये पूरा वाक्य डैश कैम में रिकॉर्ड हो गया।वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खुद को दबंग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। नशे की हालत में मारपीट कर रहे युवको की भाषा और हावभाव से साफ था कि वे किसी टक्कर या गलती पर नहीं बल्कि रौब झाड़ने के मकसद से हमला कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

हालांकि पुलिस का कहना है जल्द आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं। साथ ही सवाल उठा रहे हैं कि खुलेआम गुंडागर्दी कब तक यूं ही चलती रहेगी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news drunken outsiders Drunken outsiders showed hooliganism and got into a scuffle with locals in the middle of the road scuffle with locals in the middle of the road uttarakhand news violence and hooliganism in a public place उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज नशे में धुत बाहरी युवक सार्वजनिक स्थल पर मार-पीट और गुंडागर्दी स्थानीय लोगों के साथ बीच सड़क हाथापाई

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More