भारी बरसात के पूर्वानुमान के चलते 13 सितंबर शुक्रवार को भी बन्द रहेंगे नैनीताल जिले के समस्त विद्यालय  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। भारी बरसात के पूर्वानुमान के चलते 13 सितंबर शुक्रवार को भी बन्द रहेंगे नैनीताल जिले के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र।

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को अपरान्ह 01:00 बजे जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13.09.2024 को जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 13th September all schools of Nainital district will remain closed on Friday Due to forecast of heavy rain nainital news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More