पैसों के लालच में शराब पीने के दौरान दोस्त ने ही दोस्त की पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां  सनसनीखेज हत्याकांड के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है।पैसों के लालच में एक युवक ने शराब पीने के दौरान अपने ही नए बने दोस्त की गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून से सनी जैकेट तथा लूटी गई नकदी बरामद कर ली है।

मामला हरिद्वार जिले के नहर पटरी पीर क्षेत्र का है। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को पुराने पीर के पास मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचले जाने के निशान पाए गए।मृतक की पहचान घोसीपुरा, मंगलौरनिवासी प्रदीप के रूप में हुई।मृतक के चचेरेभाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान सीसीटीवी और आसपास की गतिविधियों की पड़ताल में पता चला कि घटना वाले दिन सुबह मृतक एक अन्य युवक के साथ मोटर साइकिल से घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस ने देवबंद तिराहे के पास संदिग्ध हुलिए के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान विनायक त्यागी पुत्र विजेंद्र त्यागी, निवासी बरला थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सराय ज्वालापुर के रूप में हुई।

आरोपी ने बताया कि वह 17 फरवरी को अपने घर जाने के लिए रुड़की में बस का इंतजार कर रहा था। शराब पीने की इच्छा होने पर वह बस अड्डे के पास देशी शराब के ठेके पर गया, जहां उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई।ठेका बंद होने पर दोनों रामपुर चुंगी से शराब खरीदकर नहर पटरी के पास बाग में बैठकर पीने लगे। बातचीत के दौरान उसे पता चला कि प्रदीप के पास नकदी है।पैसों की तंगी और लालच में उसने नशे में धुत प्रदीप का गला दबाया और पास पड़े पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसकी जेब से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई 20 हजार रुपये की नगदी बरामद कर ली है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a friend killed his friend by crushing his head with a stone a friend killed his friend by crushing his head with a stone while drinking alcohol crime news greed for money haridwar news In greed for money murder while drinking alcohol uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दोस्त ने ही दोस्त की पत्थर से सिर कुचल कर दी हत्या पैसों का लालच शराब पीने के दौरान हत्या हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More