उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 111 सड़कें अब भी बंद होने के साथ ही तीन दिन बाद भी नहीं खुल सका ऋषिकेश – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। बारिश के बाद मलबा आने से 111 सड़कें बंद है, तो वहीं ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को तीन दिन बाद भी नहीं खोला जा सका है। बरसात में सड़कें बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग न खुल पाने से तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं।
 
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में आठ ग्रामीण सड़कें बंद हैं।स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तरकाशी में 9 ग्रामीण सड़कें, चमोली में 21, पिथौरागढ़ में 3, अल्मोड़ा में 1 राज्यमार्ग और 3 ग्रामीण सड़कें, बागेश्वर में 12, चंपावत में 4, पौड़ी गढ़वाल में 25, नैनीताल में 1, देहरादून में 1 राज्य मार्ग और 9 ग्रामीण मार्ग, टिहरी में 13 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं। बीते शनिवार को सिलाई बैंड के समीप बादल फटने के कारण जगह-जगह मार्ग बंद होने के कारण स्यानाचट्टी से लेकर जानकीचट्टी तक करीब 850 से अधिक यात्री फंस गए थे। मंगलवार को पैदल आवाजाही शुरू होने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने वहां से यात्रियों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है।
 
मंगलवार देर शाम तक करीब 600 से 700 यात्रियों को सुरक्षित वाहनों से बड़कोट भेज दिया गया है। वहीं अब प्रशासन के अनुसार करीब 150 से 200 यात्रियों के सुरक्षित स्थानों पर होने की उम्मीद है। जिलाआपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि पैदल मार्ग खुलने के बाद यात्रियों को भूस्खलन वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 111 roads are still closed and could not be opened even after three days Rishikesh-Yamunotri National Highway 111 roads of the mountains are still closed could not be opened even after three days Rishikesh-Yamunotri National Highway dehradun news Due to heavy rains in Uttarakhand Heavy rains in Uttarakhand uttarakhand news उत्तराखंड में भारी बारिश उत्तराखण्ड न्यूज तीन दिन बाद भी नहीं खुल सका ऋषिकेश - यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग देहरादून न्यूज पहाड़ो की 111 सड़कें अब भी बंद

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More