तेंदुए के बढ़ते हमले के चलते उत्तराखण्ड के श्रीनगर में लगेगा  नाइट कर्फ्यू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

श्रीनगर। उत्तराखंड के श्रीनगर में अब नाइट कर्फ्यू लगेगा। यह निर्णय तेंदुए के बढ़ते हमले व बसावट के आस-पास बढ़ती चहलकदमी को देखते हुए लिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। तेंदुए से संभावित खतरे से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने वन विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

 

 

गत दिनों से श्रीनगर क्षेत्रातंर्गत डांग, उफल्डा, श्रीकोट क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति व हाल ही में हुए हमलों को देखते हुए जिलाधिकारी ने डीएफओ व उपजिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिये कि तेंदुए के हमले से प्रभावित इलाके सहित तेंदुए की अक्कसर उपस्थिति वालें स्थानों को चयनित करते हुए आवश्यतानुसार नाईट कर्फ्यू लगाना सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया कि नाईट कर्फ्यू से चारधाम यात्रा प्रभावित न हो। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि तेंदुए के हमले से प्रभावित क्षेत्र, असुरक्षित बसावट के आस-पास तेंदुए की गतिविधि के पैर्टन को ट्रैक करते हुए याथाशीघ्र पकड़ने की कार्यवाही में तेजी लाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने श्रीनगर में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि तेंदुए जल्दी पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरों की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ उसके चहलकदमी पर निगरानी बढ़ाना सुनिश्चित करें।

 

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

आमजनमानस की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी श्रीनगर को निर्देश दिये कि नगर निगम स्तर पर लेपर्ड मॉनिटरिंग सेल तथा संवेदनशील स्थानों पर रात्रि गश्त हेतु वन विभाग को दस अतिरिक्त पीआरडी कार्मिक व गश्ती वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्रातंर्गत ऐसे स्थलों का चयन करने के निर्देश दिये हैं जहां पर स्ट्रीट डॉग्स व गोवंशीय पशु एकत्रित होते हों। बैठक में वर्चुअल माध्यम से डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्व, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to increasing leopard attacks night curfew will be imposed in Srinagar night curfew Srinagar news Uttarakhand due to increasing leopard attacks uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More