समय पर उचित स्वास्थ्य ब्यवस्था के अभाव में गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में दिया बच्ची को जन्म

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम से लगे राना चट्टी में अस्पताल में समय पर उचित स्वास्थ्य ब्यवस्था के अभाव में गर्भवती महिला ने दुकान की गैलरी में बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में अभी एक बच्चा और होने की संभावना है। सड़क पर बच्ची को जन्म देने पर शासन प्रशासन के मानसून के दौरान गर्भवतियों को सुविधा देने के बड़े-बड़े दावों की हकीकत सामने आई है।
 
 
बताया जा रहा है कि यमुनोत्री क्षेत्र से लगे गीठ पट्टी के बनास गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने राना चट्टी एएनएम सेंटर में भर्ती कराया।लेकिन यहां उन्हें एएनएम ही नहीं मिली। इसके बाद वह महिला को बड़कोट लेकर जाने लगे। तभी रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। परिजनों ने महिला को एक दुकान में बैठाया, जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चौहान ने कहा कि इस बीच आसपास लोग एकत्रित हुए और 108 को सूचना दी। मुकेश चौहान ने बताया कि फिलहाल जच्चा-बच्चा ठीक है जिन्हें 108 के माध्यम से बड़कोट भेज दिया गया है। क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा और सिस्टम के दावों पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to lack of proper health arrangements on time pregnant woman gave birth to a baby girl in the gallery of the shop uttarakhand news Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More