पर्याप्त सबूतो के अभाव में हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए जाली नोट मामले के तीन आरोपियों को किया बरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। हाईकोर्ट ने जाली नोट के एक मामले में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए तीन आरोपियों को बरी कर दिया है। न्यायाधीश रवद्रिं मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने निर्णय सुनाते हुए कहा, अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ दोष सद्धि करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश करने में विफल रहा।

अल्मोड़ा के सत्र न्यायालय ने मार्च 2017 में आरोपी गरीबा महतो को धारा 489 बी के तहत उम्रकैद और धारा 420 के तहत सात साल की सजा सुनाई थी। वहीं, अन्य दो आरोपियों वाल्मीकि चौधरी और समरमंडल को धारा 489सी के तहत सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा मिली थी। इन सभी ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। अभियोजन के अनुसार, तीन अगस्त 2016 को गरीबा महतो ने द्वाराहाट में एक दुकान से 100 रुपये की चप्पल खरीदी और 1000 रुपये का नोट दिया। दुकानदार को बाद में नोट के नकली होने का संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने अगले दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 लाख रुपये के जाली नोट बरामद करने का दावा किया था। सुनवाई में कोर्ट ने पाया कि मामले में कोई शिनाख्त परेड आयोजित नहीं की गई थी। 

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

अदालत ने टिप्पणी की, कि आरोपी दुकानदार के लिए अजनबी थे, इसलिए बिना किसी पूर्व शिनाख्त के अदालत में सीधे पहचान करना संदिग्ध और कमजोर साक्ष्य है। कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया, कि केवल जाली नोटों का कब्जे में होना सजा केलिए पर्याप्त नहीं है। अभियोजन को यह साबित करना जरूरी था, कि आरोपियों को पता था कि नोट नकली हैं और वे उन्हें असली के रूप में इस्तेमाल करना चाहते थे। भारतीय दंड संहिता में इसके लिए कोई पूर्व धारणा नहीं है। अदालत ने यह भी नोट किया कि फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट को आरोपियों के सामने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज करते समय नहीं रखा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to lack of sufficient evidence High Court acquits three accused in counterfeit currency case High court news High Court overturns lower court's decision due to lack of sufficient evidence nainital news the High Court overturned the lower court's decision and acquitted three accused in a counterfeit currency case uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज पर्याप्त सबूतो के अभाव में हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटा हाईकोर्ट ने जाली नोट मामले के तीन आरोपियों को किया बरी हाईकोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More