मोहब्बत के चलते घर से फरार युवती को प्रेमी के साथ पुलिस ने किया बरामद 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी/बागेश्वर। फेसबुक में हुए प्यार में बागेश्वर की युवती व मेरठ का युवक घर छोडक़र हल्द्वानी पहुंच गए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। युवती युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। जबकि परिजन उसे घर ले जाने की बात कह रहे हैं। अब पुलिस ने युवक के परिजनों को भी कोतवाली बुलाया है। 

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

जानकारी के अनुसार बागेश्वर निवासी युवती की कुछ दिनों पूर्व मेरठ के रहने वाले युवक के साथ फेसबुक में जान पहचान हुई। बातचीत हुई तो दोनों में प्यार हो गया। इस बीच दोनों ने शादी करने की ठान ली। इसके चलते युवती जहां बागेश्वर से निकल पड़ी तो युवक मेरठ से चल पड़ा। दोनों हल्द्वानी में एक-दूसरे से मिल भी गये। तभी युवती के परिजनों ने उसकी बरामदगी को पुलिस की शरण ले ली। बागेश्वर पुलिस ने युवती का मोबाइल सर्विलांस में लगाया तो लोकेशन हल्द्वानी मिली। इस पर हल्द्वानी पुलिस से संपर्क साधा गया। कोतवाली पुलिस ने युवती को युवक के साथ बरामद कर लिया। जिन्हें कोतवाली ले जाया गया। जहां युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। जबकि युवती के परिजन उसे घर ले जाने की बात कह रहे हैं। लेकिन इसका युवती पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस पर पुलिस ने अब युवक के परिजनों को भी कोतवाली बुलाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Due to love Haldwani news the girl absconding from the house was recovered by the police along with her lover Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More