हीट वेव की संभावना के चलते कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए देहरादून जिलाधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के अलर्ट पोर्टल के अनुसार जिले में इस समय अत्यधिक तापमान और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल 2026 को भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

प्रशासन का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर बच्चों के लिए हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

आदेश के तहत 27 अप्रैल (सोमवार) को जनपद देहरादून के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Heatwave Forecast Holiday Declared in All Schools Classes 1–12 Holiday Declared in All Schools from Classes 1 to 12 Due to Anticipated Heatwave uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित देहरादून न्यूज हीट वेव की संभावना

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More