आवारा सांडों की लड़ाई से यातायात बाधित होने के साथ कई वाहन एवं ठेलो का सामान क्षतिग्रस्त  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। नगर के स्टेशन तिराहे पर आपस में आधा घंटे से अधिक समय तक लड़े सांडों ने यातायात बाधित कर दिया। दोनों सांडों की लड़ाई बमुश्किल खत्म हुई। इस दौरान एक कार एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और दो ठेंलों का सामान भी सड़क में गिर गया जिससे उनको भारी नुकसान हुआ है।

मंगलवार की शाम स्टेशन चौराहे पर दो सांड आपस में लड़ गए। जिनकी लड़ाई आधे घंटे से भी अधिक समय तक चलती रही। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में यातायात अव्यवस्थित हो गया कुछ देर तो रुक-रुक कर गाड़ियां चली, परंतु जब दोनों सांड अत्यधिक उग्र हो उठे तो यातायात दोनों तरफ थम गया। आसपास के दुकानदारों ने सांडों पर पानी डाला तथा डंडों और पत्थरों से प्रहार किया परंतु इसके बावजूद सांड मानने को तैयार नहीं थे। अंततः एक सांड ने जब दूसरे को सड़क पर गिरा कर ताबड़तोड़ सिंह से प्रहार किए और जमीन में पड़ा सांड तड़पने लगा तब जाकर उक्त लड़ाई खत्म हुई। इस दौरान दो ठेले वालों का भारी नुकसान हो गया तथा एक मोटरसाइकिल और एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह लड़ाई देखने के लिए आसपास राहगीर भारी संख्या में एकत्र हो गए और कई लोग उक्त लड़ाई का वीडियो भी अपने मोबाइल में उतारने लगे एक समय तो ऐसा आया जब मोबाइल में वीडियो बना रहे एक युवक की तरफ ही लड़ते हुए सांड दौड़ने लगे, तो वीडियो बना रहे युवक ने भागकर बमुश्किल जान बचाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More