दूल्हे के नशे में धुत होने के चलते दुल्हन का शादी से इंकार पर बैरंग लौटी बारात  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

कोटद्वार। यहां झंडीचौड़ में शादी के कार्यक्रम के दौरान अपनी ही बारात में दूल्हे के नशे में धुत होकर नाचने एवं उल-जुलूल हरकत करने के चलते दुल्हन ने शादी ने इनकार कर दिया। जिसके बाद बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार कोटद्वार के झंडीचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र से आई एक बरात में दूल्हे के नशे में धुत होने के कारण दुल्हन ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची, तब दूल्हा नशे में धुत था। वह बरात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया। थोड़ी देर में पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। इस बीच दुल्हन भी परिजन व सहेलियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई। जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लडख़ड़ाते देखा तो शादी करने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय से वर पक्ष में सन्नाटा पसर गया। वधू पक्ष ने भी दूल्हे के नशे में धुत होने पर कड़ी आपत्ति जताई। बाद में दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद बरात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kotdwara news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देवभूमि रजत उत्सव : सीएम धामी ने कहा उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भव्य ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम है।   सीएम ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लौह पुरुष और आयरन लेडी को नमन कर सर्वधर्म सद्भाव व सम्मान का लिया संकल्प  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

नये कप्तान की कप्तानी में 24 घण्टे के अंदर ही पकड़ लाई पुलिस मोबाइल और नकदी छीनने के आरोपियों को

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। कप्तान यदि बेहतर हो तो सम्भव ही नहीं कि टीम मैच हार जाये। अभी कप्तान भी वो जो पहले ही अपनी कार्यशैली का परचम लहरा चुके, फिर टीम कैसे पीछे हो सकेगी। यहीं वजह की एक के बाद एक हर क्राइम का तुरंत निस्तारण हो रहा। 30 […]

Read More