अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, अस्पताल पहुंचने से पहले पति की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। यहां जिले के बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट गांव में जहां एक दंपती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खालिया। आनन फानन में दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी गरमपानी ले जाया गया, जहां पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ऊंचाकोट गांव के पूर्व ग्राम प्रधान 52 वर्षीय विजय कुमार व पत्नी सुनीता देवी ने रविवार शाम को अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद सुनीता ने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी फोन पर अपने घर से कुछ दूरी पर रहने वाली अपनी देवरानी को दी। पूर्व प्रधान विजय कुमार के भाई प्रमोद कुमार ने तुरंत गांव में रहने वाले होमगार्ड को दी। होमगार्ड आनंद बल्लभ भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पति पत्नी को अस्पताल भेजा गया। हालांकि पति-पत्नी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to unknown reasons Haldwani news husband and wife consumed poisonous substance husband died before reaching the hospital uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More