अनियंत्रित डंपर के साथ कंक्रीट डिवाइडर के टूटकर झोपड़ी में गिरने से डंपर चालक सहित महिला की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

टिहरी। यहां एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। भद्रकाली तिराहे के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि डंपर करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा, जबकि सड़क किनारे लगे दो कंक्रीट डिवाइडर टूटकर नीचे झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर गिर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर चालक ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

सूचना पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मृतकों की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर लक्सर, हरिद्वार और कौशल्या (42) पत्नी सुरेश निवासी बावाड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A woman and a dumper driver died when an uncontrolled dumper broke a concrete divider and fell into a hut Accident news An uncontrolled dumper broke a concrete divider and fell into a hut dumper driver and a woman died tehri news uttarakhand news अनियंत्रित डंपर के साथ कंक्रीट डिवाइडर टूटकर गिरा झोपड़ी में उत्तराखण्ड न्यूज टिहरी न्यूज डंपर चालक और महिला की मौत दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More