विवाह कार्यक्रम में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे को लगी गोली, हायर सेंटर रेफर  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

ओखलकांडा क्षेत्र के सुनकोट गांव में आई बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे को गोली लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूल्हे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को देवीधुरा चंपावत निवासी लक्ष्मण सिंह लमगडिया की बारात ओखल कांडा के सुनकोट गांव पहुंची थी। जयमाला के दौरान दूल्हा दुल्हन फोटोग्राफी के लिए गए इस बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई हर्ष फायरिंग से दूल्हे की पीठ में गोली छूती हुई निकल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इस घटना के घटते ही वहां पर हड़कंप मच गया।आनन-फानन में दूल्हे लक्ष्मण को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी और वहां से हल्द्वानी ले जाया गया। गोली लगने के बाद दूल्हा करीब 2 किलोमीटर दूर पैदल ही सड़क तक आया। सूचना पर पहुंची थाना मुक्तेश्वर पुलिस और राजस्व पुलिस जांच में जुट गई। हालांकि गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल सका है।उधर देर रात बिना दुल्हन के बाराती मायूस होकर वापस अपने घर लौट आए दूल्हे के घर में ग्रामीणों के साथ ही रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही दुल्हन के आने की संभावना जताई जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More