पुलिस मुठभेड़ के दौरान हरियाणा से फरार एक बदमाश हुआ घायल दूसरा फरार  

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता

 
हरिद्वार। हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच गश्त के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होगया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।सूचना पर एसपी सिटी पंकज गैरोला ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद क्षेत्र में एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार टीम के साथ रविवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थे। तभी बहादराबाद लोहे के पुल नहर पटरी मार्ग से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पैदल आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी तमंचे से फायर करने लगे जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली जा लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। झाड़ियों में एक तमंचा देशी 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल की पहचान विनोद उर्फ विक्की राजपूत (40 वर्ष) निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। पूछने पर बताया कि वर्ष 2007 में रंजिश के चलते भाइयों के साथ गांव में रहने वाले नसीब पुत्र गौरम की हत्या कर दी थी। हत्या के जुर्म में रोहतक जेल में उम्र कैद की सजा में बंद था। वर्ष 2023 सितंबर को पैरोल पर 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया था। सजा से बचने के लिए हरिद्वार के बहादराबाद के दौलतपुर गांव में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: criminal who had escaped from Haryana During police encounter haridwar news one injured one of the criminals who had escaped from Haryana got injured and the other one absconded. Uttarakhand News police encounter the other one absconded.

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More