कुमाऊं आयुक्त द्वारा छापे के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद, दुकान एवं बेसमेंट को सील करने के आदेश के साथ ही एक लाख का लगाया जुर्माना   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा रेलवे स्टेशन बाजार, वनभुलपुरा स्थित गोदाम पर छापा के दौरान लगभग 70 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन (सिंगल यूज प्लास्टिक, कैरी बैग) बरामद किया गया।  

आयुक्त दीपक रावत ने यहां 04 दुकानों और 01 बेसमेंट को सील करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए, जिसके क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ने प्राधिकरण अधिकारी को दुकान व बेसमेंट सील करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर निगम, हल्द्वानी द्वारा गोदाम में मिली प्रतिबंध सिंगल यूज प्लास्टिक, कैरी बैग को जब्त करने के साथ ही गोदाम मालिक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गोदाम के मालिक आशिफ ने बताया कि यह पॉलिथीन उनके द्वारा दिल्ली, देहरादून, बरेली, जिंदल इंडस्ट्री सिडकुल, रुद्रपुर से क्रय की गई है और क्रय की गई प्लास्टिक के जीएसटी बिल भी उपलब्ध कराए गए हैं। इन सभी जीएसटी बिलों की सत्यता की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश डिप्टी कमिश्नर एसटीएफ हेमलता शुक्ला को दिये। कमिश्नर ने कहा कि पूर्व में भी सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माता कंपनी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनको सील करने का काम किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

इस दौरान नगर आयुक्त हल्द्वानी पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, डिप्टी कमिश्नर एसटीएफ हेमलता शुक्ला, जेई विकास प्राधिकरण अंकित बोरा, प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a fine of Rs 1 lakh was imposed along with the order to seal the shop and basement During the raid by Kumaon Commissioner Haldwani news huge quantity of banned polythene was recovered Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल […]

Read More