देहरादून। पूर्व डीएफओ किशन चंद की 34 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली हैं। हरिद्वार और रुड़की स्थित स्कूल व क्रेशर की कीमत करीब 34 करोड़ रुपये बताई गई है। मनी लॉन्ड्रिंग में यह कार्रवाई की गई है। बीते वर्ष दिसम्बर माह में इस संपत्ति को अटैच किया गया था।
ज्ञात हो कि पाखरो टाइगर सफारी निर्माण घोटाले के मामले में फंसे पूर्व डीएफओ किशन चंद के खिलाफ ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच की गई इस संपत्ति का सोमवार को पजेशन ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों संपत्ति का मालिकाना हक पूर्व डीएफओ किशन चंद और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर है। जांच में पाया गया था किशन चंद ने वर्ष 2010 से 31 दिसम्बर 2017 के बीच चल और अचल संपत्तियों की खरीद के साथ-साथ अन्य कार्यों में करीब 41 करोड़ की राशि खर्च की थी। जबकि इस दौरान आय 9.8 करोड़ रुपये थी। आय से अधिक संपत्ति जांच में सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]