रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई। यह दुर्घटना रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर जफरपुर के पास हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी ने बताया कि देर रात पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सड़क किनारे घायल हालत में पड़े बुजुर्ग को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि वह करीब दो साल पहले इस इलाके में आए थे और आसपास के लोग उन्हें “सरदार” के नाम से जानते थे। हालांकि उनकी असली पहचान अब तक सामने नहीं आ पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही मृतक की पहचान होगी, उसके परिजनों को सूचना दे दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news collision with an unknown vehicle Elderly man dies after being hit by an unknown vehicle on Rudrapur-Kashipur highway Elderly man dies in accident udham singh nagar news uttarakhand news अज्ञात वाहन से टक्कर उत्तराखण्ड न्यूज ऊधमसिंह नगर न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में बुजुर्ग ब्यक्ति की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More