हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ लालढांट में हुआ कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। मंगलवार (आज) हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ लालढांट में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ। 

 
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज खुल्बे ने कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए अपने कई साथियों सहित भाजपा को छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन के लिए वह आभारी हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी है जबकि जातिऔर धर्म की राजनीति कर भाजपा केवल जनता का ध्यान भटकाने और समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने वादा किया कि अगर उन्हें मेयर चुना जाता है, तो वह शहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। भाजपा द्वारा कांग्रेस और सपा गठबंधन पर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए ललित जोशी ने कहा कि वहउत्तराखंड आंदोलन समेत कई आंदोलनों से निकले हुए नेता हैं और उन्हें किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सपा के साथ गठबंधन की बात कर रहे हैं वे अपने नेताओं से पूछें कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को पद्म श्री किसकी सरकार ने दिया। कांग्रेस ने अपने शासन काल में विकास कार्य किए हैं और जो कहा वह करके दिखाया, जबकि भाजपा सरकार में आज अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है।
 
 
उद्घाटन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, वरिष्ठ नेता खजान पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Civic Election News Congress candidate's election office inaugurated in Laldhant Congress candidate's election office inaugurated in Laldhant with mass recitation of Hanuman Chalisa Congress mayor candidate Lalit Joshi Congress Party News Haldwani news mass recitation of Hanuman Chalisa uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More