एमबीपीजी कॉलेज से संचालित होगा निर्वाचन कार्यालय

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ एमबीपीजी डिग्री कालेज हल्द्वानी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्वाचन कार्यालय एमबीपीजी कालेज से संचालित किया जाएगा।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि सभी निर्वाचन कार्य एमबीपीजी डिग्री कालेज हल्द्वानी से ही संपादित होते है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने डिग्री कालेज में निर्वाचन कार्यालय एनआईसी, एमसीएमसी के साथ ही ईवीएम स्ट्रांग रूम,मतगणना हेतु कक्षो का निरीक्षण किया।   

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

उन्होंने उपनिर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी को निर्देश देते हुए कहा कि वे शीघ्र निर्वाचन कार्यालय को एमबीपीजी कालेज से संचालित करना सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोनिवि को निर्देश देते हुए कहा कि वे ईवीएम, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षो का मानकों के अनुसार ले-आउट प्लान तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि आयोग के मांगे जाने पर स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षो का ले-आउट तुरन्त भेजा जा सके। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा की वे ईवीएम, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु अभी से कार्य योजना बना ले। इस दौरान एसपी सिटी डॉ जगदीश चन्द्र, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी, अधिशाषी अभियंता लोनिवि अशोक गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More