तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ के सिरसी-बडासू इलाके पर सड़क पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ी दुर्घटना होने से बची 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

केदारनाथ। यहां शनिवार (आज) क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर को अचानक तकनीकी खराबी के कारण सिरसी-बडासू इलाके की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस अप्रत्याशित इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त सड़क पर कोई वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

हालांकि, हेलीकॉप्टर के टेल रोटर का एक वाहन से साइड में टकराव हुआ, लेकिन यात्रियों की जान बच गई। हेलीकॉप्टर में कुल 5 यात्री सवार थे जो सुरक्षित हैं। घटना की सूचना तुरंत डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) को दे दी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

यह पहला मौका नहीं है जब केस्ट्रल एविएशन कंपनी को इस क्षेत्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी हो। पिछले साल मई 2024 में भी इसी कंपनी के एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते समय अचानक नियंत्रण खोना पड़ा था, लेकिन पायलट की कुशलता से दुर्घटना टली थी। उस हादसे में भी हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया था। इसी वर्ष 8 मई को उत्तरकाशी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवा की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिन्ता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की लंबी सूची रही है:

  • अप्रैल 2023 में केस्ट्रल एविएशन के हेलीकॉप्टर के टेल रोटर ब्लेड टूटने से यूकाडा के एक अधिकारी की मृत्यु।

  • अक्टूबर 2022 में केदारघाटी में गुजरात और तमिलनाडु के तीर्थ यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, जिसमें 7 यात्रियों की मौत।

  • वर्ष 2013 के केदारनाथ आपदा के दौरान सेना और आईटीबीपी के 20 जवान एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद।

  • जंगलचट्टी क्षेत्र में भी कई बार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें पायलट और को-पायलट की मौत हुई।

कुल मिलाकर, 2010 से लेकर अब तक केदारनाथ क्षेत्र में कम से कम 7 बड़े हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें अनेक यात्री और सुरक्षा कर्मी शहीद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

उत्तराखंड के तीर्थस्थलों की जटिल भौगोलिक स्थिति और मौसम की अनिश्चितता के कारण हेलीकॉप्टर सेवा यात्रियों के लिए आसान लेकिन जोखिम भरा माध्यम है। लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की सतर्कता बढ़ा दी है। जल्द से जल्द सुरक्षा मानकों को और कड़ाई से लागू करना आवश्यक हो गया है ताकि तीर्थयात्रियों और अधिकारियों की जान को बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a major accident was averted Due to technical fault emergency landing had to be done on the road in Sirsi-Badasu area emergency landing of helicopter on the road in Sirsi-Badasu area of ​​Kedarnath Kedarnath news technical fault in helicopter uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज केदारनाथ न्यूज सिरसी-बडासू इलाके पर सड़क पर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More