‘मेरी तलाश मत करना’ का नोट लिखकर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता घर से गायब   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ‘मेरी तलाश मत करना’ का नोट लिखकर शुक्रवार सुबह अचानक अपने घर से कहीं चले गए। मामले में उनकी पत्नी ने तहरीर दी है। वहीं पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में ईई रुद्रपुर से रोडवेज बस में बैठकर बिलासपुर मोड़ यूपी में उतरते दिखे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड पर ऊर्जा निगम का कार्यालय है। इसी के पीछे सरकारी कॉलोनी में अधिशासी अभियंता 52 वर्षीय राकेश कुमार रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह अपने घर से किसी को बिना बताए कहीं चले गए। वहीं घर में एक नोट मिला है। इसमें लिखा है कि उनकी तलाश न की जाए। उनके घर से जाने की वजह पता नहीं है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मामले में ईई की पत्नी ने तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज में वह इंदिरा चौक से रामपुर डिपो की रोडवेज बस से जाते दिखाई दिए हैं। राकेश कुमार मूल रूप से अंबेडकर नगर यूपी के रहने वाले हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Energy Corporation's executive engineer missing from home Energy Corporation's executive engineer missing from home after writing a note saying 'don't look for me' leaving a note saying 'don't look for me' rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More