पुल निर्माण के दौरान रेत की जगह मिट्टी का उपयोग मामले में अभियंता सस्पेंड, हाईकोर्ट से नहीं मिली कोई राहत 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में पुल निर्माण के दौरान रेत की जगह मिट्टी का उपयोग करने के मामले में सुनवाई हुई। अभियंता अजय कुमार, जिन्हें इस मामले में डेपुटेशन पर भेजा गया था, को सस्पेंड किया गया था।

मामला देहरादून जिले के सौड़ क्षेत्र का है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान फिलहाल अभियंता को कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने विपक्षी पक्ष को तीन हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

सुनवाई के दौरान बताया गया कि पुल निर्माण में रेत की जगह मिट्टी मिलाई जा रही थी।ग्रामीणों ने इसे देखकर विरोध किया और इसका वीडियो भी बनाया।शिकायत मिलने पर पुल निर्माण कंपनी ब्रिडकुल ने अभियंता अजय कुमार को सस्पेंड कर दिया।कोर्ट में यह भी कहा गया कि अभियंता के इस कदम से आम जनता की सुरक्षा और पैसों का दुरुपयोग हो सकता था। पुल बन जाने के बाद इससे हादसे का खतरा भी था।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबे-पानी के बीच फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

अभियंता ने बर्खास्तगी के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। उनका दावा है कि उनकी नियुक्ति लोक निर्माण विभाग ने की थी और सस्पेंड करने का अधिकार कंपनी को नहीं था। उनका कहना था कि निलंबन केंद्रीय प्रशासनिक नियमावली के खिलाफ है। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल अभियंता को कोई राहत नहीं दी और आम जनता के हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun / Nainital News Engineer Suspended for Using Soil Instead of Sand During Bridge Construction; No Relief Granted by High Court uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून/नैनीताल न्यूज पुल निर्माण के दौरान रेत की जगह मिट्टी का उपयोग मामले में अभियंता सस्पेंड

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More