नगर विकास मंत्री से मिलने के बाद भी राहत नहीं मिलना, इससे बड़ी विडंबना और कुछ नहीं हो सकती है-बलूटिया

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नगरीय क्षेत्रों की रीढ़ कहे जाने वाले सफाई कर्मियों के साथ सरकार धोखा कर रही है। सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार अपने ही कर्मचारियों के प्रति कितनी जवाबदेह है। यह बात आज प्रेस को दिए एक संवाद के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने कही।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/19/yogi-governments-guidelines-issued-regarding-bakrid/

https://khabarsachhai.com/2021/07/19/pramod-mulayam-and-nandan-became-the-new-public-relations-officers-of-the-chief-minister/

बलूटिया ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी इन मांगों में ठेका प्रथा समाप्त करने, वर्ष 2015 के ढांचे में संशोधन करने, पदोन्नति का लाभ देने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने, पेंशन योजना बहाल करने, जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, धुलाई भत्ता, टूल भत्ते में बढ़ोतरी करने समेत अन्य मांगे शामिल हैं। उत्तराखण्ड सरकार के नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत से भी मिलने के बाद उन्हें कोई राहत नहीं मिली, इससे बड़ी विडंबना और कुछ नहीं हो सकती है। जबकि 15 मार्च से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए कभी भी सफाई व्यवस्था बाधित नहीं होने दी। फिर भी सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

दीपक ने प्रदेश सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करती है तो कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news political news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More