पुलिस उपाधिक्षक की जेब भी नहीं सुरक्षित, काट ले गया जेबकतरा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। ऊधमसिंहनगर में तैनात सीओ हरिद्वार में मंसा देवी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन के लिए आये थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच किसी ने उनकी जेब ही काट दी। सीसीटीवी फुटेज में जेबकतरा कांवड़िये के वेश में नजर आ रहा है। सीओ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज : छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक से मारपीट के विरोध में प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार 

आशीष भारद्वाज ऊधमसिंहनगर में तैनात हैं। कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक आशीष भारद्वाज पुलिस उपाधीक्षक ऊधमसिंह नगर ने शिकायत देकर बताया कि वह मनसा देवी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद जब वह मंदिर प्रागंण के अंदर चामुंडा माता के पास स्थित कचनार के वृक्ष में धागा बांध रहे थे, तभी उनकी जेब में रखा पर्स चोरी कर एक युवक भागने लगा। जिस पर सीओ ने उसका पीछा किया तो वह भीड़ होने के कारण हाथ नहीं आ पाया। बाद में सीसीटीवी की फुटेज चेक की गई तो आरोपी जेब से पर्स निकालते हुए नजर आया। सीओ के मुताबिक पर्स में 8200 रुपये की नगदी, एटीएम, पुलिस आई कार्ड, डीएल और अन्य कार्ड मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Even the pocket of the police officer is not safe haridwar news the pickpocket has been bitten Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एमबीपीजी कॉलेज : छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक से मारपीट के विरोध में प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां एमबीपीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप और प्राध्यापक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को कॉलेज के प्राध्यापकों ने कार्य बहिष्कार किया। प्राध्यापकों ने मामले में निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की सच्चाई सामने लाने की मांग उठाई। […]

Read More
उत्तराखण्ड

सब्जी की आड़ में नशे का कारोबार : 64.80 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हल्द्वानी में एक युवक को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मंडी क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी के पास से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 64 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत जबकि छह अन्य घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। यह […]

Read More