25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा – सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। इसके बाद उन्‍होंने भाजपा मुख्यालय और फिर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्‍तराखंड पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनकी विशिष्‍ट सेवा के लिए सम्‍मानित किया। उसके बाद सीएम धामी तय समय पर उत्तखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करने पहुँचे। भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी , स्वस्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत , कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा , पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी और कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतवर्ष में जन्म लेना हम सभी के लिए गौरव की बात है, देश को वैश्विक शक्ति बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज जो स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, वह स्वतंत्रता सेनानियों, जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है। प्रदेश सरकार सैनिकों व बलिदानियों के स्वजन का पूरा ध्यान रख रही है। देश के घर-घर में लहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज समर्पण और संकल्प का नया जोश पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश शक्तिशाली देश के रूप में नई पहचान बना रहा है, अमृत काल के महोत्सव में विकास की नई नींव रखने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Everyone will have to contribute in taking the country to the top in 25 years - CM dhami Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More