शिक्षकों की कमी के बावजूद मुनस्यारी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

मुनस्यारी। जिला पंचायत सदस्य वार्ड सरमोली के सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम उत्साहजनक रहा। चीन सीमा क्षेत्र से लगे दुरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों के पद खाली होने के बाद भी जिले में अति दुर्गम क्षेत्र के इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी हनक इस बार भी क़ायम रखी।

सरकारी विद्यालयों में हाईस्कूल परीक्षा में राजकीय बालिका इंटर कालेज नमजला की विनीता जैष्ठा ने 74.4 प्रतिशत, राउमावि बुई की खुशी ने 63.8 प्रतिशत, राजकीय इंटर कालेज मुनस्यारी की पूनम आर्या ने 88.4 प्रतिशत, राउमावि रांथी की हर्षिता बरफाल ने 60 प्रतिशत, राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांथी के खगेन्द्र कुमार ने 53.8 प्रतिशत तथा गैर सरकारी विद्यालयों में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मुनस्यारी की प्राची बृजवाल ने 92.6 प्रतिशत, मारथोमा ग्राम ज्योति मिशन स्कूल कैमचौरा के कवीन्द्र कुमार ने 83.6 प्रतिशत अंको के साथ अपने विद्यालय को टाप किया। इंटर के परीक्षा परिणाम में सरकारी विद्यालयों में राजकीय बालिका इंटर कालेज नमजला की नीमा दानू ने 77.6 प्रतिशत, राजकीय इंटर कालेज मुनस्यारी के विज्ञान संकाय में करिश्मा पंवार ने 79.6 प्रतिशत, कला संकाय में कमलेश कुमार ने 84.6 प्रतिशत तथा गैर सरकारी विद्यालयों में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मुनस्यारी में विज्ञान संकाय में होशियार पंवार ने 89.8 अंक पाकर विद्यालय टाप किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि विकास खंड मुनस्यारी के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के बाद भी विद्यालय में तैनात शिक्षकों की मेहनत के चलते इस बार का परीक्षा परिणाम प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वे विद्यार्थियों के साथ ग्राम पंचायतों की बैठक में इनके परिजनों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास खंड मुनस्यारी के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के तीन तीन टापर्स को एक समारोह में जिला पंचायत सदस्य सम्मान 2023 दिया जाएगा। इन टापर्स की सफलता की कहानियां अन्य विद्यार्थियों को भी सुनाया जाएगा। ताकि एक विद्यार्थी दूसरे से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Excellent performance of students in high school and intermediate examination in Munsiyari despite shortage of teachers munsyari news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More