हाईकोर्ट ने सियासी शक्ति के इस्तेमाल पर नाराजगी जाहिर करते हुए जागेश्वर विधायक और डीएम अल्मोड़ा को जवाब दाखिल करने का दिया नोटिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सियासी पहुंच का इस्तेमाल कर प्रशासन पर नियमविरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव बनाने की नेताओं की प्रवृत्ति पर नाराजगी जाहिर की है।

अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि ‘हमें यह देखकर दुख होता है कि जिन लोगों के पास किसी मामले को देखने की क्षमता नहीं है, वह प्रशासन में हस्तक्षेप के लिए अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। प्रशासन राजनीतिक दबाव में बिना विवेक के काम करता है। मामले में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा और डीएम अल्मोड़ा को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले के अनुसार, जिला पंचायत अल्मोड़ा ने जागेश्वर विस क्षेत्र के अनुसूचित बहुल गांवों में अवस्थापना सुविधाओं से जुड़ी पांच योजनाओं का काम जून में शुरू किया था। इसमें समाज कल्याण विभाग से अनुसूचित जाति उपयोजना में प्राप्त 82.44 लाख रुपये की योजनाओं के टेंडर कराए थे। ये टेंडर अल्मोड़ा के राजेन्द्र दुर्गापाल के नाम आवंटित हुए।उन्होंने काफली व मटकन्या गांवों में टैंक, सुरक्षा दीवार आदि का काम शुरू भी कर दिया, लेकिन बीती 27 जुलाई को जागेश्वर विधायक ने ये काम तत्काल बंद कराने व दोबारा टेंडर कराने के संबंध में डीएम अल्मोड़ा को पत्र लिखा। आरोप है कि डीएम ने भी मामले में बिना विचार किए 28 जुलाई को यह निर्माण कार्य बंद करा दिए। डीएम के इस आदेश को राजेन्द्र दुर्गापाल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की। साथ ही डीएम के आदेश पर रोक लगाते हुए निर्माण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Expressing displeasure over the use of political power High court uttrakhand news nainital news the High Court gave notice to Jageshwar MLA and DM Almora to file their reply Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More