मेरठ में फैक्ट्री मालिक की अपनी ही ओपन लिफ्ट में फंसकर मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

मेरठ।  मेरठ के सूरजकुंड में एक दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री मालिक हरविंदर उर्फ पिंटू (45) की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। शनिवार को सूरजकुंड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उनकी नी कैप और एल्बो बनाने की फैक्ट्री में यह हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि पिंटू काम की जांच के लिए ओपन लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक रुक गई। नीचे झांकने के दौरान लिफ्ट फिर से चल पड़ी, जिससे उनकी गर्दन लिफ्ट और लिंटर के बीच फंस गई।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

सूरजकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष अनुज सिंहल ने बताया कि करीब 25 मिनट बाद स्टाफ ने सीसीटीवी मॉनिटर पर पिंटू को लिफ्ट में लटके हुए देखा। शोर मचाने पर अन्य व्यापारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जैसे-तैसे पिंटू को लिफ्ट से निकाला गया और न्यूटीमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अनुज सिंहल ने बताया कि हरविंदर की फैक्ट्री में 10-12 कर्मचारी काम करते हैं और यह पिछले 30 साल से मझोले स्तर पर चल रही थी। पिंटू के दो बेटे, अवनीत और सवनीत और एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार मूल रूप से पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है, जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद मेरठ के जवाहर क्वार्टर में बस गया था। पिंटू के बड़े भाई की भी दिल्ली रोड पर साईं पुरम में अलग फैक्ट्री है।

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि बहुमंजिला इमारतों या सोसाइटी में लिफ्ट के लिए प्राधिकरण नक्शा पास करता है और निर्माण पूरा होने पर स्थलीय निरीक्षण के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। लिफ्ट की कंपनी और क्षमता का निर्धारण इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी डिपार्टमेंट करता है। इस मामले में लिफ्ट की खराबी और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dies after getting stuck in lift Factory owner dies after getting stuck in his own open lift in Meerut factory's open lift Meerut businessman Meerut News uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज दुर्घटना न्यूज फैक्ट्री की ओपन लिफ्ट मेरठ का ब्यापारी मेरठ न्यूज लिफ्ट में फंसकर मौत

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More