दायित्वधारियों की फर्जी सूची वायरल, जांच में जुटी भाजपा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सोशल मीडिया पर मंगलवार को सरकार में भाजपा नेताओं को दायित्व मिलने और दायित्वधारियों की एक सूची तेजी से वायरल हुई। इस सूची में भाजपा के 51 नेताओं के नाम शामिल हैं जिनके आगे उन्हें दिए जाने वाले दायित्वों का भी जिक्र किया गया है। हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस सूची को फर्जी बताया है। 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

सूची वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर चर्चा तेज हो गई कि यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी है। भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी यह सूची शेयर की गई। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल दायित्वधारियों की सूची फर्जी है। पार्टी की ओर से दायित्वधारियों की कोई सूची नहीं बनाई गई है। विदित है कि भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव के बाद से सरकार में दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन की ओर से काफी पहले ही सरकार को दायित्वों के लिए वरिष्ठ नेताओं की सूची सौंपी जा चुकी है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री भी पूर्व में कई बार जल्द दायित्व वितरण की बात कह चुके हैं। इसके बावजूद दायित्वों का वितरण अब तक नहीं हो पाया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP engaged in investigation bjp news dehradun news Fake list of liabilities goes viral Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More