विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका का आरोप 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

लालकुआं। गांधीनगर बिंदुखत्ता निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है।

हल्दूचौड़ जग्गी डी-क्लास निवासी दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30बजे उन्हें बेटी के ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी सीमा को चक्कर आया और वह गिर गई है। उसे उपचार के लिए रुद्रपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर वे तुरंत वहां पहुंचें। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी का शव मोर्चरी में रखा हुआ था। 
 
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में उनकी बेटी सीमा का विवाह गांधीनगर निवासी रमेश कुनियाल के साथ हुआ था। सीमा के दो बच्चे हैं—एक पुत्र और एक पुत्री। लगभग चार वर्ष पूर्व घरेलू विवाद के चलते उनकी बेटी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, हालांकि बाद में आपसी राजीनामा हो गया था।बतायाकि उनके दामाद होटल लाइन में बाहर काम करते थे और दो दिन पहले ही घर लौटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 
परिजनों का कहना है कि “चक्कर आकर गिरने से किसी की मौत होना संदेहास्पद है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे उन्हें बेटी की हत्या की आशंका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Death of a married woman under suspicious circumstances Family accuses in-laws of murder. उत्तराखण्ड न्यूज lalkuan news The family of a married woman who died under suspicious circumstances has accused her in-laws of murder. Uttarakhand News क्राइम न्यूज परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या की आशंका का आरोप लालकुआं न्यूज विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More