मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बेहद सादगी और गुपचुप तरीके से शादी रचा अपने फैंस को दिया एक बड़ा सरप्राइज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने होम टॉउन में परिवार के बीच गुपचुप तरीके से शादी रचा अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देकर चौंका दिया है। खास बात ये है कि जहां आजकल बॉलीवुड शादियां भव्य और मीडिया से भरी होती हैं, वहीं जुबिन ने बेहद सादगी से अपने खास दिन को सेलिब्रेट किया। जुबिन की शादी की खबर जितनी तेजी से वायरल हुई, उससे भी ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी को लेकर हो रही है।

 
बताया जा रहा है कि यह शादी उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और फैंस उनकी पत्नी के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है।हालांकि अब तक उनकी पत्नी का नाम, पेशा या कोई भी पर्सनल डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है। 
 
कहा जा रहा है कि जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं, इसलिए उन्होंने इस रिश्ते को भी लाइमलाइट से दूर रखा। इसी साल वैलेंटाइन डे पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक झलक शेयर की थी, जिसके बाद से ही फैंस के बीच उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब शादी की खबर ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव
जुबिन नौटियाल का करियर इस वक्त अपने चरम पर है। रातां लम्बिया, लुट गए और तुम ही आना जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में शामिल कर दिया है। 200 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दे चुके जुबिन ने साल 2011 में X फैक्टर इंडिया से पहचान बनाई थी। उनका बॉलीवुड डेब्यू फिल्म सोनाली केबल के गाने ‘एक मुलाकात’ से हुआ था,जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब जब उन्होंने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू किया है, फैंस को उम्मीद है कि उनके आने वाले रोमांटिक गाने और भी ज्यादा दिल को छूने वाले होंगे। फिलहाल, हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहा है, जिन्हें लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Famous singer Jubin Nautiyal gave a big surprise to his fans Famous singer Jubin Nautiyal gave a big surprise to his fans by getting married in a very simple and secret manner in the beautiful valleys of Uttarakhand Married secretly in the beautiful valleys of Uttarakhand uttarakhand news उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में गुपचुप तरीके से शादी उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने फैंस को दिया एक बड़ा सरप्राइज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More