काशीपुर निवासी किसान ने काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में कर ली आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी होटल के कमरे में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान ने यह कदम गंभीर मानसिक तनाव के चलते उठाया।

 

आत्महत्या से पहले किसान सुखवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि काशीपुर के एक गिरोह ने जमीन के नाम पर उसके साथ करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी की है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

वीडियो में सुखवंत ने बताया कि वह काशीपुर के पैगा गांव का रहने वाला है और काशीपुर निवासी अमरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, आशीष, जाहिर हुसैन सहित अन्य लोगों ने उसे बक्सौरा गांव में 7 एकड़ जमीन दिखाई, लेकिन रजिस्ट्री किसी दूसरी जमीन की करा दी। आरोप है कि इस पूरे सौदे में उससे 4 करोड़ रुपये ले लिए गए।सुखवंत ने वीडियो में यह भी कहाकि उसने इस मामले की शिकायत उधमसिंह नगर के एसएसपी से की थी,लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और उसे न्याय नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

परिजनों के अनुसार सुखवंत अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। वापसी के दौरान उसने काठगोदाम थाना क्षेत्र के पास एक निजी होटल में कमरा लिया, जहां देर रात उसने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। किसान सुखवंत के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो व लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A farmer from Kashipur committed suicide in a hotel room in the Kathgodam police station area Farmer commits suicide in hotel room Farmer from Kashipur Haldwani news Hotel room in Kathgodam police station area suicide news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित होटल का कमरा काशीपुर निवासी किसान सुसाइड न्यूज हल्द्वानी न्यूज होटल के कमरे में किसान ने कर ली आत्महत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More