चमोली । यहां नंदानगर-सुतोल मोटरमार्ग पर बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से बोलेरो सवार पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हायर सेंटर के लिए
एयरलिफ्ट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार चमोली जिले के सुतोल गांव से बुलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1293 ड्राइवर समेत 4 सवारियों को लेकर नंदानगर बाजार की ओर आ रहा था, तभी पेरी गांव के पास वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिसकी वजह से वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े साथ ही घटना की सूचना नंदानगर पुलिस को भी दी गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में वाहन सवार भरत सिंह की मौके पर मौत हो गई. जबकि, उनकी बेटी सपना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा वाहन चालक गोविंद सिंह और युवक प्रताप सिंह घायल हो गए। हादसे में चालक गोविंद सिंह को हल्की चोटें आई हैं। जबकि, प्रताप की हालत गंभीर है। वहीं, घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल प्रताप को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई, जिसके बाद नंदानगर स्थित कुरुड़ हेलीपैड से एयर एंबुलेंस के जरिए घायल प्रताप को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक भरत सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी- सुतोल, चमोलीकुमारी सपना पुत्री भरत सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- सुतोल, चमोली हैं। हादसे में घायल गोविंद सिंह, निवासी- चमोली ( वाहन चालक) प्रताप सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चमोली ( हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]