बेटी की शादी से पूर्व हल्दी रस्म के दौरान नाचते पिता की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। यहां बेटी की हल्दी रस्म के दौरान नाचते-नाचते एक पिता की मौत हो गई जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को एक युवती का विवाह हल्द्वानी में किसी बैंकेट हाल में होना था। दुल्हन पक्ष के परिजन हल्द्वानी जाकर ही विवाह करने वाले थे। इससे पहले युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्म अल्मोड़ा में ही थी। देर रात तक नाच-गाना हुआ। इस दौरान दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। उधर, विवाह की पूरी तैयारी कर चुके परिजन व मामा, दुल्हन को लेकर हल्द्वानी चले गए। रविवार को शादी होनी थी, इस दौरान हल्द्वानी में ही दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Father dies while dancing during Haldi ceremony before daughter's marriage Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More