भीमताल स्थित निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा द्वारा आत्महत्या मामले में पिता ने लगाए कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी/भीमताल। लखनऊ निवासी बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा के आत्महत्या के मामले में मृतक छात्रा के पिता ने भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की स्वच्छ जांच करने की मांग की है। परिवार वालों का आरोप है कि छात्रा ने रैगिंग से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक छात्रा का हल्द्वानी स्थित पोस्टमार्टम हाउस में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ डॉक्टर के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद हल्द्वानी पहुंचे परिवार वाले छात्रा के शव को अपने साथ ले गए।

 
छात्रा का भीमताल के निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती थी जहां बुधवार को उसका कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला था। घटना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। छात्रा अपनी मौत के बाद कई सवाल छोड़ गई है।परिजनों ने कॉलेज मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि कालेज प्रबंधन बार-बार अपने बयान बदल रहा है और किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने नैनीताल पुलिस से मांग कर अपनी बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगायी है। छात्र के परिवार वालों का आरोप है उसकी बेटी के साथ रैगिंग हुई, छात्रा ने परिवार वालों को घटना से एक दिन पहले का वीडियो भी भेजा था और काफी डरी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

छात्र के पिता कृष्ण सिंह तोमर का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या जैसे कदम के लिए कभी सोच भी नहीं सकती थी, तो आखिर उनकी बेटी के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते उसको आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पिता का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने पूरे प्रकरण को छुपाए रखा और उनको सही भी जानकारी नहीं दी गई। पिता ने पूरे मामले में पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पिता का कहना है कि उसकी बेटी के साथ जो घटना हुई है किसी दूसरे बच्चों के साथ ना हो इसको लेकर वह न्याय की गुहार लगा रहे हैं। परिवार वालों का कहना है कि इस कॉलेज में पूर्व में भी इस तरह के मामले हो चुके हैं जहां कई बच्चों ने आत्महत्या कर ली।  

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वीडियोग्राफी और डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। इसके अलावा फॉरेंसिक की टीम भी पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a student of a private university located in Bhimtal committed suicide crime news Haldwani / Bhimtal News In the case of suicide by a student of a private university located in Bhimtal suicide news the father made serious allegations against the college administration the student's father made serious allegations against the college administration uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज छात्रा के पिता ने लगाए कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप भीमताल स्थित निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या सुसाइड न्यूज हल्द्वानी/भीमताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More