महिला सेल प्रभारी लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस महिला हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे द्वारा पीड़ितों की सुनवाई की बजाए उनसे मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप के चलते एसपी सिटी ने जांच के निर्देश दिए हैं। महिला इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने पीड़ितों को गोली मारने की भी धमकी दी। जिसके बाद पीड़ितों ने एसपी सिटी जगदीश चंद्र से मुलाकात कर महिला सेल प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी है। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/28/upcl-md-booked-for-culpable-homicide-not-amounting-to-murder/

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के तल्ला गोरखपुर की रहने वाली महिला और उसके पति ने बताया कि दो महीने पहले पहाड़ से आकर यहां किराए में रह रहे हैं। बीते सोमवार शाम महिला हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे उनके घर पहुंचीं। इस दौरान उनकी छोटी बहन ही घर में थी जिसके साथ महिला प्रभारी ने अनैतिक काम से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए बेल्ट से पिटाई करते हुए आलमारी का सामान बिखेर दिया और घर में रखे 3 मोबाइल भी अपने साथ ले गईं। इसके बाद जब उन्होंने सुबह महिला हेल्पलाइन में आकर अपनी बात रखनी चाही तो हेल्पलाइन प्रभारी ललिता पांडे ने सबके सामने और मीडिया कर्मियों के सामने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग भी प्रयोग किया। खुलेआम अनैतिक कार्य में फंसाने एवं गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह लोग अपनी सफाई देते रहे लेकिन महिला प्रभारी ने उनकी एक नहीं सुनी। पूरे मामले में पीड़ित ने महिला प्रभारी से जान माल का खतरा बताते हुए एसपी सिटी को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

इस मामले में एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: female cell charge line spot Haldwani news nainital news

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More