महिला दारोगा ने लगाया अपने सहकर्मी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां पुलिस के एक सिपाही पर अपनी सहकर्मी महिला दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। महिला दारोगा की शिकायत पर पुलिस ने देहरादून के पटेल नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया है, और आरोपी सिपाही से बयान लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला दारोगा का बयान जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज किया जाएगा।

महिला दारोगा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका हाल ही में पर्वतीय जिले से मैदानी जिले में तबादला हुआ था। एक दिन ड्यूटी पर देर से पहुंचने के बाद उसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण देना पड़ा, जिसके बाद उसने होटल में रुकने का निर्णय लिया, ताकि वह अगले दिन समय पर ड्यूटी पर पहुंच सके, क्योंकि उसका घर ड्यूटी स्थल से बहुत दूर था। महिला ने आरोप लगाया कि वह दिनभर आरोपी सिपाही के साथ काम करती थी, और उसने ही उसे होटल में कमरा बुक करने का कहा। जब ड्यूटी खत्म हुई, तो आरोपी सिपाही महिला को होटल लेकर गया और उसे कमरे में छोड़ दिया। लेकिन महिला के आरोप के अनुसार, आरोपी सिपाही रूम चेक करने के बहाने उसके कमरे में घुस गया और फिर उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया। महिला का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस बारे में कुछ कहा, तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

पीड़िता का कहना है कि इस घटना के बाद वह बहुत डर गई थी और एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर जाने का सोचा, लेकिन भय के कारण वह घर भी नहीं जा सकी। उसे डर था कि लोग उसे ही दोषी ठहरा सकते हैं, क्योंकि होटल का कमरा उसी ने बुक कराया था। छुट्टी के बाद जब वह ड्यूटी पर वापस आई, तो आरोपी सिपाही ने उसे लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार दुष्कर्म किया। अंत में महिला ने साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज किया है, और एसपी देहात विकासनगर इस मामले की गहरी जांच कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accuses colleague constable of rape crime news dehradun news Female inspector Female inspector accuses her colleague constable of rape uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More