महिला नर्स ने पुरुष नर्सिंग अधिकारी पर लगाया छेड़खानी का आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने जांच कमेटी को सौंपा मामला 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। दून अस्पताल में महिला नर्स के साथ छेड़खानी की शिकायत के बाद मामले को सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी एंड ग्रीवेंस एड्रेसल को सौंपा गया है। कमेटी मामले की जांच में जुट गई है।
 
 
पीड़िता के अनुसार उसके साथ काम करने वाला एक पुरुष नर्सिंग अधिकारी उसके कमरे के बाहर से उसे छिपकर देख रहा था। इसके अलावा आरोपी ने उसे अश्लील मैसेज भी भेजे। इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता अस्पताल के एमएस के पास पहुंचे थे।उन्होंने शिकायती पत्र दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को सैक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी एंड ग्रीवेंस एड्रेसल को सौंपा है।अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर आरोपी पर
कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Female nurse accuses male nursing officer of molestation hospital management hands over case to inquiry committee uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोक संस्कृति के रंगों से सजेगा हल्द्वानी : 23 से 27 अक्टूबर तक कुमाऊं द्वार महोत्सव में गूंजेंगे प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर के सुर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। कुमाऊं की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को मंच देने के लिए हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 23 से 27 अक्टूबर तक पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव -2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का यह चौथा संस्करण होगा। कार्यक्रम […]

Read More
उत्तराखण्ड

करुणामयी व वात्सल्यमयी है मां : शरीर की स्थिति नाड़ी से व समाज की स्थिति नारी से पता चलती है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की ही महिमा है कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चुनाव 2027: देहरादून में तैयारियां तेज, 2,045 बूथों पर होगा मतदान; 19 बूथ नेटवर्क से बाहर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्यों केलिए तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिले की 10 विधानसभा […]

Read More